तमिलनाडु के ट्रक चालक की हार्ट अटैक की मौत

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे पर ट्रक चालक विजय कुमार एस (50 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह नारियल से लदा ट्रक लेकर तमिलनाडु से हजारीबाग जा रहा था। चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत स्थल पर ही हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

तमिलनाडु के ट्रक चालक की हार्ट अटैक की मौत

चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे ( एनएच-33) दिनाई के पास तमिलनाडु के रहने वाले ट्रक चालक विजय कुमार एस (50 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक तमिलनाडु से नारियल से लदा ट्रक को तमिलनाडु से हजारीबाग ले जा रहा है। चौका के दिनाई के पास उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। वह ट्रक को रोक कर स्टेयरिंग पर सो गया। लोगों ने उसे मृत अवस्था में देखा। संभवतः चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई होगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया, वे लोग शव लेकर तमिलनाडु ले गए।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें