ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशट्रक हड़ताल: कल से हो सकती है ज्यादा दिक्कत, बढ़ सकते हैं फल-सब्जियों के दाम

ट्रक हड़ताल: कल से हो सकती है ज्यादा दिक्कत, बढ़ सकते हैं फल-सब्जियों के दाम

दिल्ली के 50 हजार ट्रक चालक शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हालांकि, अभी रोजमर्रा की जरूरत के सामान जैसी दूध, फल, सब्जी आदि को हड़ताल से छूट है, लेकिन इन्हें कई जगह हड़तालियों का विरोध सहना पड़ रहा...

ट्रक हड़ताल: कल से हो सकती है ज्यादा दिक्कत, बढ़ सकते हैं फल-सब्जियों के दाम
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाताSun, 22 Jul 2018 07:09 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के 50 हजार ट्रक चालक शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हालांकि, अभी रोजमर्रा की जरूरत के सामान जैसी दूध, फल, सब्जी आदि को हड़ताल से छूट है, लेकिन इन्हें कई जगह हड़तालियों का विरोध सहना पड़ रहा है। सोमवार से ट्रकों की संख्या में और कमी आने की संभावना है। बारिश से फल, सब्जी के दाम बढ़े हुए हैं। ऐसे में अगर आवक घटी तो मंहगाई ओर बढ़ेगी। ट्रांसपोर्टरों ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर समेत, ओखला, तिमारपुर आदि स्टैंडों पर विरोध-प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दिनभर यहां ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े रहे। दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने दावा किया कि दूध, फल और सब्जी आदि को हड़ताल से छूट है। हड़ताल से देशभर में 92 लाख से अधिक ट्रक नहीं चल रहे हैं।

संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के ट्रांसपोर्टर जोगा सिंह ने कहा कि हमारी मांग है कि डीजल को जीएसटी के दायरे से बाहर लाया जाए। टोल कलेक्शन सिस्टम को बदलकर उसे सस्ता किया जाए। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा लगाए कर कम किए जाएं। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पर जीएसटी हटे।

ISI के नापाक इरादे: डी कंपनी को सौंपा भारत में तबाही का जिम्मा

आजादपुर मंडी के आढ़ती सीएस राठौर ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार को हड़ताल से मंडी में आने वाले ट्रकों पर कुछ असर नहीं पड़ा है। यह इसलिए भी है, क्योंकि हड़ताल की घोषणा से पहले ट्रक अपने-अपने स्थानों से चल दिए थे। वैसे तो रोजमर्रा के सामान लाने वाले ट्रकों को हड़ताल से छूट है, लेकिन आने वाले हफ्ते में अगर हड़ताल जारी रही तो इन पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि इन्हें अन्य हड़तालियों का विरोध झेलना पड़ेगा।

आजादपुर मंडी में अभी कुछ खास असर नहीं
आजादपुर मंडी के आढ़ती सीएस राठौर ने बताया कि दो दिन की हड़ताल से मंडी में आने वाले ट्रकों पर कुछ असर नहीं पड़ा है। क्योंकि हड़ताल की घोषणा से पहले ट्रक अपने-अपने स्थानों से चल दिए थे। वैसे तो रोजमर्रा के सामान लाने वाले ट्रकों को छूट है, लेकिन हड़ताल जारी रही तो इन पर भी असर पड़ेगा। क्योंकि इन्हें अन्य हड़तालियों का विरोध झेलना पड़ेगा।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा भारी, नहीं मिलेगी नौकरी!

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें