डेयरी उत्पाद लेकर नैनीताल आ रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

नैनीताल में एक ट्रक सोमवार तड़के अनियंत्रित होकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। चालक बालम सुयाल ने गिरने के समय छलांग लगाई और घायल हो गया। पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को सुरक्षित निकाला और अस्पताल भिजवाया। हादसे में ट्रक में लदे डेयरी उत्पाद भी बर्बाद हो गए।

डेयरी उत्पाद लेकर नैनीताल आ रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

नैनीताल। दो गांव क्षेत्र में सोमवार तड़के दूध और अन्य डेयरी उत्पाद लेकर नैनीताल आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया। जानकारी के अनुसार सुयालबाड़ी रामगढ़ निवासी बालम सुयाल सोमवार सुबह ट्रक संख्या यूके04ए 9728 से आनंदा डेयरी का दूध और अन्य उत्पाद लेकर नैनीताल आ रहे थे। दो गांव के समीप अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। बताया गया कि चालक ने वाहन के खाई में गिरने के दौरान बीच रास्ते में ही छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी से कांस्टेबल मलकीत सिंह, अनूप सिंह समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल चालक को खाई से बाहर निकाला। हादसे में ट्रक में लदे हजारों रुपये के डेयरी उत्पाद भी बर्बाद हो गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडेयरी उत्पाद लेकर नैनीताल आ रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल