41 टन गेहूं दूसरे ठिकाने पर बेचने का आरोप, चालक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, सासाराम
(पेज तीन)स्थान पर गेहूं नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू की गई। कोई सुराग नहीं मिलने पर दो अक्टूबर को नोखा थाने में आवेदन दिया ग

नोखा, एक संवाददाता। नोखा की जखिनी राइस मिल से उड़ीसा के लिए भेजे गए 41 टन गेहूं को निर्धारित ठिकाने पर पहुंचाने के बजाय दूसरे स्थान पर खपाने के आरोप में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने कैमूर से ट्रक बरामद किया, लेकिन वह खाली मिला। चालक की निशानदेही पर दुर्गावती स्थित सुरभी फ्लावर मिल में भी पुलिस ने जांच की।

