पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चालक को आई झपकी, अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर में घुसा; बाल-बाल बचे चालक-परिचालक

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गया। ड्राइवर की नींद की झपकी के कारण यह हादसा हुआ, लेकिन चालक और हेल्पर सुरक्षित रहे। घटना के बाद सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य रहा।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चालक को आई झपकी, अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर में घुसा; बाल-बाल बचे चालक-परिचालक

सुलतानपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह चालक को नींद की झपकी आने से प्याज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसा। हादसे में कैमरे का पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक में सवार चालक और हेल्पर बाल-बाल बच गए। हादसा एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 149.100 पर दोस्तपुर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे हुआ। असम के नलबाड़ी जिले के वेदकाटा निवासी चालक शान मोहम्मद अली नासिक से प्याज लादकर गुवाहाटी जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नींद की झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए बीच में घुसकर कैमरे के पोल से टकरा गया। टक्कर से पोल टेढ़ा हो गया और उसकी बैटरी नीचे गिर गई।सूचना

मिलते ही सुरक्षा टीम, पीआरवी, एंबुलेंस और कोरल पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच गई। सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडे ने बताया कि चालक और हेल्पर पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रक डिवाइडर के बीच फंसा रहा, जिससे मुख्य लेन प्रभावित नहीं हुई और एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चालक को आई झपकी, अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर में घुसा; बाल-बाल बचे चालक-परिचालक