अल्बेस्टर सीट लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

बरदह, आजमगढ़ में जिवली बाजार के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक विवेक (25) और खलासी विशाल (30) घायल हो गए। दोनों मिर्जापुर जिले के निवासी हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक जौनपुर से अल्बेस्टर सीट लेकर बिहार जा रहा था।

अल्बेस्टर सीट लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल

बरदह, आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ एनएचआई 218 अ हाइवे मार्ग पर स्थित जिवली बाजार के समीप सोमवार की भोर में अल्बेस्टर सीट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक 25 वर्षीय विवेक और खलासी 30 वर्षीय विशाल घायल हो गए। दोनों मिर्जापुर जिले के थाना मड़ियांन क्षेत्र के ग्राम जुड़िया के निवासी है। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक चालक जौनपुर के सतहरिया से 600 पीस अल्बेस्टर सीट ट्रक पर लादकर बिहार प्रांत के दरभंगा जिला जा रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।