आगे चल रहे वाहन से भिड़ा ट्रक, चालक केबिन में फंसकर घायल
गुरुवार देर रात झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर चमारी गांव के पास एक तेज रफ्तार खाली ट्रक, आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। इस भीषण टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर उसे मेडिकल कॉलेज उरई भेजा, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

आटा। संवाददाता झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर चमारी गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार एक खाली ट्रक आगे चल रहे वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायल चालक को मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी संग्राम सिंह खाली ट्रक लेकर झांसी से कानपुर की ओर जा रहे थे।
गुरुवार देर रात जब उनका ट्रक आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव के पास पहुंचा, तभी वह आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज उरई भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


