ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी दो

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी दो युवकों की सोमवार को देर रात घर आते समय ट्रक की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक से सड़क पार कर रहे थे। टक्कर मारने के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके से ट्रक चालक और खलासी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी हैंसर बाजार पहुंचाया। वहां जांच करने के बाद डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी युवक को मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।

वहां उपचार के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई।

स्थानीय थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी संजय (30) पुत्र चंद्रिका और सोनू (35) पुत्र राम ललित सोमवार को बाइक से कहीं बाहर गए थे। देर रात लगभग ग्यारह बजे घर वापस आते समय राम जानकी मार्ग से कुड़वा मार्ग पर जाने के लिए मुड़ रहे थे। सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की ठोकर लगने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गए। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ पलट गया। मौके से ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को एम्बुलेंस से सीएचसी हैंसर बाजार भेजा।

वहां जांच के बाद डाक्टर ने संजय पुत्र चंद्रिका को मृतक घोषित कर दिया। सोनू पुत्र राम ललित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की हालत चिंताजनक देख वहां से डाक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवार कोहराम मच गया। संजय के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।