ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बदायूं में बारात से लौटते समय ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 19 वर्षीय संजीव की मौत हो गई, जबकि विनोद और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया और फिर बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

बदायूं/उझानी। बारात से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों युवको को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

हादसे का स्थान

हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे स्थित पुराने बदायूं रोड पर सिंह हवेली के पास हुआ। थाना दातागंज क्षेत्र के गांव बराही सहोरा के रहने वाले 19 वर्षीय संजीव पुत्र अशर्फी, 18 वर्षीय विनोद पुत्र राजू और 19 वर्षीय आशीष पुत्र धर्मपाल कछला से बारात में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। सुबह करीब तीन बजे उनकी बाइक सिंह हवेली के पास पहुंची, तभी पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल में उपचार

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद संजीव को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनोद और आशीष की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि तीनों युवक कछला से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस हादसे में शामिल ट्रक की जानकारी जुटाने में लगी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

सामान्य प्रश्न

यह दुर्घटना कब हुई?
यह दुर्घटना सुबह करीब तीन बजे हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।