गाय को बचाने में पलटा केमिकल से भरा ट्रक, टला बड़ा हादसा

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

मौके पर पलटा हुआ ट्रक मौके पर पलटा हुआ ट्रक हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की देर रात एक सड़क हादसा टल गया। चंदपा इलाके में संटीक

गाय को बचाने में पलटा केमिकल से भरा ट्रक, टला बड़ा हादसा

हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की देर रात एक सड़क हादसा टल गया। चंदपा इलाके में संटीकरा मोड़ के पास गाय को बचाने में केमिकल से भरा ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। यह ट्रक विशाखापट्टनम से भिवाड़ी, राजस्थान जा रहा था। चालक कासगंज निवासी गिर्राज वर्मा और एटा निवासी परिचालक सूरज रात करीब 10 बजे खाना खाकर आगे बढ़ रहे थे। चालक गिर्राज वर्मा ने बताया कि संटीकरा मोड़ के पास अचानक सड़क पर आई गाय और सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया।

इससे ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसमें केमिकल के ड्रम थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका ब्लैक स्पॉट है, जहां पिछले 6 महीनों में कई हादसे हो चुके हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगाय को बचाने में पलटा केमिकल से भरा ट्रक, टला बड़ा हादसा