सड़क के नीचे उतरा ट्रक, हादसा टला
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
स्याल्दे में डोटियाल-नैल मोटर मार्ग पर एक ट्रक दूसरे वाहन को जगह देने के कारण खाई में गिरने से बाल-बाल बच गया। ट्रक निकटवर्ती पेड़ पर रुक गया जिससे चालक सुरक्षित रहा। यूकेडी नेता ने सड़क की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की।

स्याल्दे। डोटियाल-नैल मोटर मार्ग पर डोटियाल पास सराईखेत से रामनगर की ओर जा रहा ट्रक दूसरे वाहन को साइड देने के कारण खाई की ओर गिर गया। गनीमत रही कि सड़क किनारे पेड़ होने से ट्रक खाई में गिरने से बच गया। चालक की हालत भी सुरक्षित बताई जा रही है। यूकेडी नेता ने सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताई है।


