ओओएससी 4.0 में हैकथान बना तकनीकी आकर्षण
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में ट्रिपलआईटी 4.0 हैकथान का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने ओपन सोर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित समस्याओं का समाधान निकाला। 500 से अधिक डेवलपर्स और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजकों का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को ओपन सोर्स इकोसिस्टम में व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

प्रयागराज। ट्रिपलआईटी में 4.0 हैकथान प्रमुख आकर्षण रहा। प्रतिभागियों ने ओपन सोर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित किए। टीमों ने सीमित समय में कोडिंग और प्रोटोटाइप तैयार कर समस्या-समाधान क्षमता दिखाई। सम्मेलन में 500 से अधिक डेवलपर्स व शोधकर्ता, 50 से अधिक वक्ता और 10 से अधिक ओपन सोर्स समुदाय शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार प्रोजेक्ट और कोड योगदान से विद्यार्थियों को ओपन सोर्स इकोसिस्टम का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।


