महिला और दो बेटियों की मौत मामले में सास व ससुर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

नवादा के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र में महिला निदा खातून और उसकी दो बेटियों की मौत हुई। पुलिस ने उसकी सास और ससुर को गिरफ्तार किया। मृतका के परिवार ने दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया। घटना की जानकारी पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गहराई जांच की जा रही है।

महिला और दो बेटियों की मौत मामले में सास व ससुर गिरफ्तार

पार नवादा के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के दर्जी टोला में महिला व उसकी दो बेटियों की मौत के मामले में महिला की सास व ससुर को पुलिस ने सोमवार की देर शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में मो. ताहिर व उसकी पत्नी अस्मत खातून शामिल हैं। इससे पूर्व इस मामले में मृतका निदा खातून के दादा गयाजी जिले के सर्वहदा थाना क्षेत्र के सायाडीह गांव के निवासी चिराग खान ने बुंदेलखंड थाने में आरोपितों के विरुद्ध हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी।

गिरफ्तारी और प्राथमिकी

प्राथमिकी में मृतका निदा खातून के पति मो. शाहिद व सास तथा ससुर समेत तीन लोगों को आरोपित किया गया है। तीनों पर साजिश के तहत निदा व उसकी दो बेटियों की हत्या मारपीट कर कर देने का आरोप है। वादी के मुताबिक उसकी पोती की शादी 2021 में शाहिद से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। हाल में दहेज के रूप में उससे 05 लाख की मांग की जा रही थी। बुंदेलखंड थानाध्यक्ष धनवीर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

फॉरेंसिक जांच

फॉरेंसिक टीम व वरीय पदाधिकारी पहुंचे फॉरेंसिक लैब की चलंत टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पुलिस तथा परिजनों के समक्ष शव को नीचे उतारा गया। मौके से तीनों शवों से कई सैंपल जब्त किये गये। वहीं मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-01 अभिषेक कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया और लोगों से घटना की बाबत पूछताछ की। एसडीपीओ ने घटना से संबंधित सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा व बुंदेलखंड थानाध्यक्ष धनवीर कुमार को कई निर्देश दिये। गयाजी से मायके वालों के आने पर पुलिस ने शव का अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटनास्थल पर मौजूद लोग

घर में सास व ससुर थे,पति विदेश में बताया जाता है कि घटना के वक्त घर में मृतका की सास अस्मत खातून व ससुर मो. ताहिर موجود थे। जबकि मृतका का पति मो. शाहिद सऊदी अरब में था। वह वहां किसी फर्म में कार्यरत बताया जाता है। पुलिस के मुताबिक उसे घटना की सूचना करीब 10:30 बजे सुबह मिली। सास के मुताबिक उसकी बहू अपने बच्चों के साथ ऊपर के कमरे में रहती थी। जबकि वे लोग नीचे रहते थे। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने भीतर झांक कर देखा तो महिला फंदे पर लटकी पायी गयी। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

मृतकों की पहचान

वर्जन महिला व उसकी दो बच्चियों के शव एक कमरे से पाये गये हैं। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा खुला पाया गया। सास-ससुर द्वारा पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया है। मायके वाले दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं। आवेदन के आधार कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया महिला द्वारा बेटियों की गला दबाकर हत्या के बाद खुद आत्महत्या कर लेने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। --------- अभिनव धीमान, नवादा एसपी।

शादी और पारिवारिक हालात

चार वर्ष पूर्व हुई थी निदा और शाहिद की शादी नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। निदा गयाजी के सर्वहदा थाना क्षेत्र के सैदी बाजार की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब 04 वर्ष पूर्व नवादा के दर्जी टोला के मो. शाहिद से हुई थी। इसके बाद उसे दो बच्चियां सारया व सिदरा हुई। सिदरा के होने के बाद उसका पति शाहिद विदेश चला गया। बताया जाता है कि वह करीब 8-9 महीने से सऊदी अरब में रह रहा है। इधर, तीन लोगों की मौत से दर्जी टोला में सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा ने बताया कि आरंभिक पूछताछ में इस बात की जानकारी मिली है कि सास व बहू के बीच अच्छे संबंध नहीं थे। सीआई ने कहा कि प्राथमिकी के बाद अनुसंधान में मामले का खुलासा होगा। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

सामान्य प्रश्न

घटना कब हुई थी?
घटना सोमवार की देर शाम हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहिला और दो बेटियों की मौत मामले में सास व ससुर गिरफ्तार