पुराछात्रों ने साझा किए विचार

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में ट्रिपलआईटी के पुराछात्र सम्मेलन में पुरा छात्रों ने विचार किए। अंशुमान पाट्रो ने व्यवसाय निर्माण और फिजिकल एआई पर बातचीत की। उन्होंने मार्क जुकरबर्ग और माइकल डेल का उदाहरण दिया। सौमित्र गोविल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. शीतला प्रसाद ने संस्थान से जुड़ी अपनी यादें साझा की।

पुराछात्रों ने साझा किए विचार

प्रयागराज। ट्रिपलआईटी के पुराछात्र सम्मेलन में पुरा छात्रों ने विचार व्यक्त किए। टूमूकी हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अंशुमान पाट्रो ने विद्यार्थियों से बातचीत में व्यवसाय निर्माण और फिजिकल एआई पर चर्चा की। मार्क जुकरबर्ग और माइकल डेल का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि इन उद्यमियों में सीखने, जोखिम लेने और लगातार नवाचार करने की क्षमता जैसे गुण समान रहे हैं। डेलॉइट कंसल्टिंग के साइबर सिक्योरिटी इंजीनियरिंग मैनेजर एवं पुराछात्र सौमित्र बालेश्वर गोविल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है और आने वाली पीढ़ी तकनीक के साथ ही आगे बढ़ेगी। आईआईटी गोवा के सहायक प्रोफेसर डॉ. शीतला प्रसाद ने विद्यार्थियों से बातचीत में ट्रिपलआईटी से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक-ई और ट्रिपलआईटी के एमटेक पूर्व छात्र डॉ. रमेश रागला ने विद्यार्थियों से संवाद में अपनी पूरी यात्रा साझा की। उन्होंने इसे संस्थान में आने से पहले, पढ़ाई के दौरान और संस्थान से निकलने के बाद तीन चरणों में बताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपुराछात्रों ने साझा किए विचार