नौवीं,दसवीं व बारहवीं की त्रैमासिक परीक्षा शुरू
बिहार के नावानगर प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई है। नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली गई, जबकि बारहवीं कक्षा में गणित, जीव विज्ञान और भूगोल की परीक्षा हुई। लगभग 10,000 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया और कदाचार मुक्त आयोजन की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

फोटो नावानगर, एक संवाददाता।प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूलों में शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में नौवीं, दसवीं एवं बारहवीं की त्रैमासिक परीक्षा बुधवार से ही शुरू हो गई है। परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है। इस दौरान नौवीं एवं दसवीं कक्षा का गुरुवार को पहली पाली में विज्ञान तथा दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। वहीं बारहवीं कक्षा के पहली पाली में गणित विषय तथा द्वितीय पाली में विज्ञान संकाय में जीव विज्ञान तथा कला संकाय में भूगोल विषय की परीक्षा ली गई। त्रैमासिक परीक्षा में नावानगर व केसठ प्रखंड के विभिन्न प्लस टू हाई स्कूलों के नौवीं,दसवीं एवं बारहवीं कक्षा से लगभग 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हों रहे है।
रघुनाथपुर हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में सभी छात्राओं को शामिल होना अनिवार्य है। यह परीक्षा बिहार बोर्ड के निर्देश पर कदाचार मुक्त हो रही है। बोर्ड के निर्देश पर परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने को लेकर 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है ।


