टीईटी अनिवार्यता के विरोध में निकालेंगे तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान, सीतापुर
सीतापुर में 21 अगस्त को अटेवा के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पुरानी पेंशन बहाली और आरटीई से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ है। यात्रा का आरंभ सिंचाई विभाग नहर कॉलोनी से दोपहर 03.30 बजे होगा और कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त होगी।

सीतापुर,संवाददाता। अटेवा के बैनर तले 21 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार ने जानकारी दी है कि एनएमओपीएस के राष्ट्रीय एवं अटेवा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 21 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पुरानी पेंशन बहाली की मांग और आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में आयोजित की जा रही है। यह मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा दोपहर 03.30 बजे सिंचाई विभाग नहर कॉलोनी से शुरू होगी। यात्रा का निर्धारित रूट सिंचाई विभाग के सामने से होते हुए विदेही वाटिका, बस स्टॉप, लालबाग, कांशीराम कॉलोनी से नवीन चौक, हरदोई चुंगी और जीआईसी चौराहे से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त होगा।
ये भी पढ़ें:अटेवा की तिरंगा यात्रा 21 को


