राष्ट्रीय गीत एवं तिरंगा रैली से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत राष्ट्रीय गीत एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशानुसार, इस रैली की शुरुआत संस्थान के निदेशक डॉ. वाईआरएस राव ने की। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय एकता और कर्तव्य भावना को मजबूत करता है।
राष्ट्रीय गीत एवं तिरंगा रैली से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
रुड़की, संवाददाता । जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान, रुड़की की ओर से हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत राष्ट्रीय गीत एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. वाईआरएस राव ने किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज को घर-घर पहुंचाने के साथ राष्ट्रीय एकता, सम्मान और कर्तव्य भावना को मजबूत करने का अवसर है। तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है।


