बाबा विश्वनाथ का हुआ तिरंगा शृंगार
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा का तिरंगा श्रंगार किया गया। यह परंपरा आजादी के बाद से जारी है। मंगला आरती के बाद गर्भगृह में फूलों का तिरंगा गुलदस्ता रखा गया और सफेद, केसरिया और हरे रंग की सजावट की गई। श्रद्धालुओं ने इस तिरंगा श्रंगार का दर्शन किया।
बाबा विश्वनाथ का हुआ तिरंगा शृंगार
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा का तिरंगा शृंगार किया गया। मंदिर में बाबा के तिरंगा शृंगार की परंपरा देश की आजादी के बाद से लगातार निभाती जा रही है। शनिवार को मंगला आरती के बाद गर्भगृह में पहले फूलों से बने तिरंगा गुलदस्ता रखे गए। इसके बाद गर्भगृह की केसरिया, सफेद फूलों और हरे रंग की पत्तियों से खूबसूरत सजावट हुई। बाबा के ज्योतिर्लिंग के अरघे को चारों तरफ छोटे-छोटे तिरंगे झंडे से सजाया गया। बाबा के तिरंगा शृंगार का दर्शन मध्याह्न आरती तक हुआ।


