झारखंड ने समर्पित जनसेवक खो दिया : विधायक

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड के पर्यटन, कला-संस्कृति और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से प्रदेश में शोक छा गया है। विधायक सुदीप गुड़िया और झामुमो जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। सोनू जनता के प्रति समर्पित और सक्रिय नेता थे, जिनका निधन पार्टी और राज्य के लिए बड़ी क्षति है।

झारखंड ने समर्पित जनसेवक खो दिया : विधायक

तोरपा, प्रतिनिधि। राज्य के पर्यटन, कला-संस्कृति एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। उनके निधन पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधायक ने अपने शोक संदेश में कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं मर्माहत करने वाला है। यह झारखंड के सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। सुदीप गुड़िया ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक संवेदनशील, कर्मठ और जनसमर्पित जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने सदैव जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और राज्य के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया।

उनका सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। विधायक ने कहा कि एक युवा और समर्पित जनप्रतिनिधि का असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक है। उनके निधन से जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई कर पाना कठिन है। उनके साथ बिताए पल और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा, दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। झामुमो जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन की खबर से पूरा पार्टी परिवार मर्माहत है। उन्होंने कहा कि सोनू ने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन के लिए लगातार संघर्ष किया और पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह कार्यकर्ताओं से आत्मीयता के साथ जुड़े रहते थे और संगठन के हित में हमेशा सक्रिय रहते थे। उनका असामयिक निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। झामुमो जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsझारखंड ने समर्पित जनसेवक खो दिया : विधायक