सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो नगर कमिटी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झामुमो पार्टी में शोक की लहर है। जोबा माझी कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां उनके जीवन और राजनीतिक योगदान को याद किया गया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि उनका निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
सरायकेला। झारखंड सरकार के मंत्री एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। उनकी आत्मा की शांति के लिए जोबा माझी कैंप कार्यालय में झामुमो नगर कमिटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।सभा की शुरुआत स्वर्गीय सोनू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो ने उनके जीवन, संघर्ष और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।जिला
उपाध्यक्ष भोला महंती ने उन्हें जुझारू, कर्मठ और जनसमर्पित नेता बताया। नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य ने कहा कि उनके निधन से झामुमो ने समर्पित साथी और राज्य ने कर्मठ जननेता खो दिया। प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेमब्रोम ने कहा कि मंत्री के रूप में कम समय में उन्होंने उल्लेखनीय विकास कार्य किए और हर परिस्थिति में हेमंत सरकार के साथ मजबूती से खड़े रहे। मौके पर शहजाद आलम, मुचिराम महंती, तपन कामिला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


