पूर्व विधायक के निधन पर जताया शोक
हिन्दुस्तान, जहानाबाद
किंजर क्षेत्र के राजद नेताओं एवं बुद्धिजीवियों ने पूर्व विधायक और मगध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद यादव के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। राजद के वरिष्ठ नेताओं ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए डॉ. यादव को कुशल राजनीतिज्ञ और प्रख्यात शिक्षाविद् के रूप में याद किया।

किंजर, एक संवाददाता । जहानाबाद के पूर्व विधायक एवं मगध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद यादव के असामयिक निधन पर किंजर क्षेत्र के राजद नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी महेश प्रसाद यादव, ब्रह्मानंद दिवाकर, रामाश्रय यादव, बासगीत यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक राम प्रवेश सिंह यादव, प्रो. नरेंद्र सिंह चुन्नू, प्रो. शंभू सिंह और आलोक कुमार सहित अन्य लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। शोक व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा कि डॉ. यादव कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ प्रख्यात शिक्षाविद् थे।


