शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

नारसन में रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर उत्तराखंड शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग सुबह से ही स्मारक पर जुटे। विद्वानों द्वारा प्रवचन कार्यक्रम में उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के बलिदान को याद किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने का क्रम दोपहर तक चलता रहा।

शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

नारसन। रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर नारसन में बने उत्तराखंड शहीद स्मारक पर लोगों ने आंदोलन के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नारसन खुर्द में स्थापित उत्तराखंड शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से आए लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। स्मारक के पास विद्वानों के प्रवचन कार्यक्रम भी हुए जिसमें शंकरदेव ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता। शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। यूकेड़ी जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कुकरेती, इलम चंद शर्मा, प्रदीप धीमान, रितु कांड़पाल, हुक्म सिह, गोपाल, कमला, रेखा, प्रवीण कुमार, शिवांश आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए