रतिलाल ने मजदूरों को शोषण से मुक्ति दिलाने का किया प्रयास : सविता महतो

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

गम्हरिया में शहीद रतिलाल महतो के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधायक सविता महतो ने उनके संघर्ष को याद किया और कहा कि उनका प्रयास आज भी प्रेरणादायक है। झामुमो के नेताओं ने बलिदान को संरक्षित करने का संकल्प लिया और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

रतिलाल ने मजदूरों को शोषण से मुक्ति दिलाने का किया प्रयास : सविता महतो

गम्हरिया। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक एवं प्रख्यात मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। सोमवार को गम्हरिया के ऊपरबेड़ा स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहीद रतिलाल महतो स्मृति रक्षा समिति एवं झामुमो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा कि वीर शहीद रति लाल के संघर्ष और बलिदान की गाथाएं आने वाली पीढ़ी भी याद रखेंगे। उन्होंने जिस उद्देश्य से मजदूरों को संगठित कर शोषण से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया, वह औद्योगिक क्षेत्र के लिए आज भी मिशाल है। झामुमो के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन ने कहा कि शहीद रतिलाल महतो ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन के साथ-साथ मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई को नई दिशा दी थी।

उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी ने कहा कि रतिलाल महतो के विचार और संघर्ष को आगे बढ़ाने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो ने शहीद रतिलाल महतो के बताए मार्ग पर चलने तथा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर गणेश महाली, अमृत महतो, सन्नी सिंह आदि ने भी रतिलाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मजदूरों के हितों की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भूंडा बेसरा, जगदीश महतो, बैद्यनाथ टुडू, अविनाश सोरेन, समिति के अध्यक्ष वीरेन महतो, पिंटू महतो, शत्रुघ्न महतो, मनोदीप महतो समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।