हवलदार पंकज कुमार का शव पहुंचा पैतृक गांव टाल वंशीपुर

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

- अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, माणिकपुर थाना क्षेत्र के टाल वंशीपुर गांव के थे रहने वाले

हवलदार पंकज कुमार का शव पहुंचा पैतृक गांव टाल वंशीपुर

सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। उ.प्र.के मथुरा स्थित कोर्प्स आफ सिग्नल रेजिमेंट के दस राइफल्स में कार्यरत हवलदार पंकज कुमार 40, के एंबुलेंस से गुरुवार को माणिकपुर थाना क्षेत्र के टाल वंशीपुर पैतृक गांव शव पहुंचने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं और अन्य लोगों ने बाइक पर सवार होकर लखीसराय व सूर्यगढ़ा से नारे लगाते हुए एंबुलेंस की अगुवानी की ।

स्थानीय पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

स्थानीय थाना की पुलिस ने थाना चौक पर श्रद्धांजलि दी तथा शहीद-द्वार,पटेल चौक आदि जगहों पर लोगों ने पुष्पांजलि दी। टाल फसल सुरक्षा समिति कोनीपार,टाल वंशीपुर, माणिकपुर, अरमां के महासचिव संदेश पटेल के संयोजन में जिला परिषद सदस्य अमित सागर , समाजसेवी रविशंकर प्र.सिंह अशोक,वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल,कमालपुर मुखिया नीलम देवी,समेत कई लोगों ने पुष्पांजलि दी। हवलदार पंकज कुमार मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रमोशनल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे और गत बुधवार को हृदयाघात से उनका निधन हो गया था। शव के घर पर आने के बाद सबकी आंखें नम हो गईं। पिता फौजदारी महतो, माता उषा देवी, धर्मपत्नी वनिता कुमारी, पुत्र नीरज कुमार,पुत्री निकिता,भाइयों दिनेश, रंजन व परिजनों के विलाप करने पर लोग सांत्वना प्रदान कर रहे थे। भारतीय सेना में 2006 में ये भर्ती हुए थे श्रीनगर,आदि स्थानों के बाद मथुरा आए थे। यहां प्रोन्नति मिलने पर जबलपुर में ट्रेनिंग करने के लिए गए हुए थे।

क्षेत्रीय विधायक समेत अन्य ने श्रद्धांजलि दी

सूर्यगढ़ा। क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल समेत अन्य ने हवलदार पंकज कुमार के शव पर माल्यार्पण किया।प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप तथा अन्य ने पुष्पांजलि दी। एंबुलेंस से ताबूत के उतारने के बाद अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ लग गई। सैन्य सम्मान के साथ दाह-संस्कार किया जाएगा।

संबंधित प्रश्न

✦हवलदार पंकज कुमार का निधन कब हुआ?−
हवलदार पंकज कुमार का निधन गत बुधवार को हृदयाघात से हुआ था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहवलदार पंकज कुमार का शव पहुंचा पैतृक गांव टाल वंशीपुर