बोधगया में राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर दोनों महापुरुषों को दी गयी श्रद्धांजलि
बोधगया में राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर दोनों महापुरुषों को दी गयी श्रद्धांजलि फोटो न्यूज बोधगया, निज प्रतिनिधि राष्ट्रपिता महात्म

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को बोधगया नगर परिषद की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। नगर परिषद की सभापति ललिता देवी, उपसभापति कौशमी देवी, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर गांधीजी को नमन किया। वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।
उपस्थित लोगों ने शास्त्रीजी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशहित में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।मौके पर सिटी मैनेजर प्रियरंजन, स्वच्छता पदाधिकारी दीप्ति लक्ष्मी, टाउन प्लानर रेशमा कुमारी, प्रधान सहायक कुंदन कुमार, सफाई प्रभारी मुन्ना कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

