मंत्री सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

विष्णुगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि सोनू एक व्यवहारिक नेता थे जिनका झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान था। पीजी हॉस्टल की त्रासदी पर भी शोक व्यक्त किया गया।

मंत्री सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राज्य के कबीना मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक जताया है। इसके लिए विष्णुगढ़ झारखंड कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष गुरु प्रसाद साव ने कहा कि जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार अगले आदेश तक पार्टी के सभी आंदोलनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। प्रखंड अध्यक्ष गुरु प्रसाद साव ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू काफी व्यवहारिक और मिलनसार नेता थे।अपनी सादगी के कारण वे एक सामान्य कार्यकर्ता से राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर मंत्री पद तक पहुंचे। झारखंड आंदोलन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

झारखंड आंदोलनकारी गिरिडीह के पूर्व सांसद स्व. टेकलाल महतो के साथ भी उन्होंने काम किया था। श्रद्धांजलि सभा में नेपाल में हुई त्रासदी तथा दिल्ली के पीजी हॉस्टल गिरने से हुई मौतों पर भी शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी गई। पीजी हॉस्टल के मृतक के परिजनों को नौकरी तथा घायलों के समुचित इलाज की मांग की गई। मौके पर सुरेंद्र मिश्रा, अब्बास अंसारी, तारकेश्वर महतो, विशेश्वर स्वर्णकार, नारायण महतो, त्रिवेणी नायक, हीरामन महतो, राहुल पासवान, दिनेश मंडल, हेमलाल साव, कमरुल अंसारी, जाकिर हुसैन, दशमी कुमारी, आशिक अंसारी, प्रिंस पासवान, सुमित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमंत्री सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया शोक