मदन कौशिक के कैंप कार्यालय में गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि
हरिद्वार, संवाददाता। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कैंप का

गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कैंप कार्यालय में दोनों महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा में योगदान को याद किया गया। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और राष्ट्रसेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गांधी के विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव, स्वच्छता और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को भी याद किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों नेताओं के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने और राष्ट्रहित, समाजसेवा एवं जनकल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अधिवक्ता राज कुमार अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट, राजेंद्र कटारिया, महामंत्री राकेश नौडियाल, मंडल मंत्री ममता सैनी, मीनाक्षी मित्तल, मोनिका चौहान, मनोज वर्मा, धीर सिंह, लक्ष्मण कटारिया, सुशांत गुप्ता, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।


