पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बरौनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शिवदानी प्रसाद सिंह के निधन पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सीपीआई के नेताओं ने उन्हें गरीबों और मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करने के लिए याद किया। उनके योगदान की सराहना करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

छौड़ाही। बरौनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, पूर्व प्रमुख एवं पूर्व मुखिया तथा भाकपा के वरिष्ठ नेता शिवदानी प्रसाद सिंह के निधन पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीपीआई के विद्यानंद राय, प्रणव कुमार,गुणेश्वर सहनी,जावेद अख्तर, नाथो यादव, सीपीएम के रामबहादुर महतो सुमन व मुन्ना ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शिवदानी बाबू ने लंबे समय तक गरीबों,वंचितों और मजदूरों के हक के लिए संघर्ष किया।

