पूर्णिया: में पूर्व मंत्री के नमाज ए जनाजा में लोगों की भीड़ उमड़ी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
पूर्णिया में पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान को श्रद्धांजलि दी गई। महानंदा नदी के किनारे नमाज ए जनाजा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रशासन ने पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर मंत्री के पारिजन को सांत्वना देने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता उपस्थित रहे। राहुल गांधी ने भी श्रद्धांजलि दी।

पूर्णिया। पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। बैसा के महानंदा नदी के किनारे चुनामाड़ी गांव के पास पूर्व मंत्री के नमाज ए जनाजा में लोगों की भीड़ उमड़ी। प्रशासन के निर्देश पर पूर्व पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान बायसी एसडीएम,एसडीपीओ व अन्य पदाधिकारी सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इधर, पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद मंत्री के परिजन को सांत्वना देने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम समेत अन्य नेता भी पहुंचे। राहुल गांधी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


