श्रमिक नेता आरएन यादव को दी गई श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आरएन यादव का निधन हो गया। सोमवार को कर्मचारी संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके योगदान को याद किया गया। यादव की death एक मवेशी की टक्कर के बाद इलाज के दौरान हुई। कई स政治 हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

श्रमिक नेता आरएन यादव को दी गई श्रद्धांजलि
श्रमिक नेता आरएन यादव को दी गई श्रद्धांजलि

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ श्रमिक नेता आरएन यादव के निधन पर सोमवार को कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके श्रमिक हितों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि कर्मचारी संगठनों में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। सोमवार शाम दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।रविवार दोपहर दारागंज में एक मवेशी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान रविवार देर रात एसआरएन में उन्होंने अंतिम सांस ली। कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय, रामाश्रय यादव, पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत कई लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsश्रमिक नेता आरएन यादव को दी गई श्रद्धांजलि