सीपीआई कार्यकर्ता को दी गई श्रद्धांजलि
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बेगुसरायसाहेबपुरकमाल में सीपीआई कार्यकर्ता रणवीर आनंद का असामयिक निधन हुआ, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के सचिव और अंचल प्रभारी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के सदस्य मौके पर उपस्थित थे।

साहेबपुरकमाल। सनहा पश्चिम पंचायत निवासी सीपीआई कार्यकर्ता रणवीर आनंद के असामयिक निधन से सीपीआई कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। सीपीआई सूचना पाकर शुक्रवार को सीपीआई के जिला सचिव अवधेश राय व अंचल प्रभारी प्रताप नारायण सिंह सनहा पश्चिम पहुंचे व शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही, मृतक कार्यकर्ता के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर ललिता कुमारी, रामकुमार सिंह, राजेश कुमार सुमन, प्रभाकर सिंह, सरफराज आलम, गणेश चौधरी, अनवर आलम, रतन कुमार पासवान, भवेश कुमार, सौरभ कुमार सिंह, रामप्रवेश महतो, मो. नौशाद, पुष्प कुमार पासवान आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


