जयंती पर महात्मा बापू और लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

जयंती पर महात्मा बापू और लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन जयंती पर महात्मा बापू और लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

जयंती पर महात्मा बापू और लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

बिशनपुर। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल शास्त्री के जयंती पर दोनों महापुरुषों को लोगो ने नमन किया। कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों तथा कार्यालयों में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर गांधी जी के तैल चित्र पर लोगो ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान लोगो ने गांधी जी के बताये गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वही कोचाधामन के पाटकोई कला में आम आदमी पार्टी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष मो शकील के नेतृत्व में आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए।

इस अवसर मजहर आलम, हरिमोहन पासवान, कुमार सिंह, बिजली देवी, मतेबुर रहमान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजयंती पर महात्मा बापू और लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन