विभाजन की पीड़ा को याद कर लिया राष्ट्र की एकता का संकल्प

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

पडरौना, निज संवाददाता। 1947 में भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापन का दंश झेलने वाले लाखों परिवारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण क

विभाजन की पीड़ा को याद कर लिया राष्ट्र की एकता का संकल्प

पडरौना, निज संवाददाता।

1947 में भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापन का दंश झेलने वाले लाखों परिवारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने के लिए बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया। संगोष्ठी से पूर्व सभी ने कार्यालय में लगे प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संगोष्ठी समाप्ति के बाद क्षेत्रीय महामंत्री, सांसद, विधायक और पदाधिकारियों द्वारा जिला कार्यालय से लेकर रविंद्रनगर धूस तक मौन जुलूस निकाला गया。

मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि विभाजन का दर्द इतिहास के पन्नों में हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। लाखों लोगों को अपना घर-बार और रिश्ते छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। इस त्रासदी को याद करने का उद्देश्य समाज में एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। विशिष्ट अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि वर्षों के संघर्ष और अमर बलिदानों के बाद देश स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा था, लेकिन विभाजन की त्रासदी ने आजादी के जश्न को गहरे दुख में बदल दिया। इतिहास की इस घटना से सीख लेते हुए समाज में भाईचारा और एकता मजबूत करनी चाहिए, ताकि देश की एकता और अखंडता पर कभी आंच न आए। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि विभाजन का निर्णय बंद कमरे में लिया गया, जिससे महात्मा गांधी भी बेहद दुखी हुए थे। भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली ट्रेनों की अधिकांश बोगियां घायलों और मृतकों से भरी रहती थीं। लाखों परिवार बेघर हो गए। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका को याद करते हुए हर राष्ट्रप्रेमी की आंखें नम हो जाती हैं। भाजपा हर वर्ष इस पीड़ा और स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदानों को याद कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश देती है। कार्यक्रम में हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने भी अपने विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री रामगोपाल गुप्ता ने किया। संयोजक जिला उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ जायसवाल तथा सह संयोजक मीनू जिंदल और हरिगोविंद रौनियार ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, लल्लन मिश्रा, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, दीप लाल भारती, पवन केडिया, हर घर तिरंगा अभियान के क्षेत्रीय सह संयोजक मधुसूदन पांडेय, विश्वरंजन आनंद, रामेश्वर कुशवाहा, दिवाकर मणि त्रिपाठी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय, जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल, रमेशचन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सीमा गुप्ता, प्रवीण गुंजन, टीएन राव, विवेकानंद शुक्ल, अतुल श्रीवास्तव, कन्हैया शर्मा, ज्ञान विक्रम सिंह, धनंजय राय, रोशनी भारती, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, रामक्यास सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, जिला कार्यालय मंत्री सुदर्शन पाल, वरुण राय, केशव उपाध्याय, रूपम सिंह, भाजपा नेता सदाशिव मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस कार्यक्रम का आयोजन किस दिन किया गया?
इस कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविभाजन की पीड़ा को याद कर लिया राष्ट्र की एकता का संकल्प