विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर में भाजपा जिला कार्यालय पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। महिला मोर्चा के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला झा ने इस दिवस का ऐतिहासिक महत्व बताया।

मुजफ्फरपुर। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले, विस्थापित हुए और अमानवीय यातनाएं झेलने वाले लोगों एवं बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। महिला मोर्चा के नेतृत्व में जिला कार्यालय से खुदीराम बोस स्मारक तक मौन जुलूस निकाला गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला झा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार रखे। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनाली शाह ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में अर्चना ठाकुर, अशोक झा, अरविंद सिंह, सुरेश कुमार, मनोज तिवारी, रविशंकर कुशवाहा, परितोष सिंह, दिलीप कुमार, डॉ. साकेत ठाकुर आदि थे।


