नोवामुंडी कॉलेज में शोकसभा
हिन्दुस्तान, चाईबासा
नोवामुंडी कॉलेज में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने उनके योगदान को याद करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नोवामुंडी। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर नोवामुंडी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है। वे राज्य के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहे।
उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, कुशल प्रशासक एवं समर्पित जनसेवक को खो दिया है।


