अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
खरसावां में अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के दिवंगत उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। विद्यालय परिवार ने उनके योगदान को याद करते हुए पुष्प अर्पित किए और मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। सुदिव्य कुमार के कार्यों को याद किया गया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आज झारखंड के दिवंगत उच्च शिक्षा एवं तकनीकी मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर एक शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने राज्य के विकास और शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।कार्यक्रम की शुरुआत में सुदिव्य कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके उपरांत सभी शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने कहा कि सुदिव्य कुमार ने झारखंड में तकनीकी व उच्च शिक्षा को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए।
युवाओं के भविष्य और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के प्रति उनका दृष्टिकोण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जाना राज्य की राजनीति और शिक्षा जगत दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों और जनसेवा के भाव को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


