नागरी प्रचारिणी सभागार में मनाई गई जनवादी कवि ध्रुवदेव मिश्र पाषाण की जयंती

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में जनवादी कवि ध्रुवदेव मिश्र पाषाण की जयंती स्मृति संवाद व कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। स literा संगठनों ने उनकी कविताओं का श्राद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यकारों ने पाषाण की महत्ता और उनके साहित्य पर अपने विचार रखे।

नागरी प्रचारिणी सभागार में मनाई गई जनवादी कवि ध्रुवदेव मिश्र पाषाण की जयंती
नागरी प्रचारिणी सभागार में मनाई गई जनवादी कवि ध्रुवदेव मिश्र पाषाण की जयंती

देवरिया, निज संवाददाता। नागरी प्रचारिणी सभागार में बुधवार को जनवादी कवि ध्रुवदेव मिश्र पाषाण की जयंती स्मृति संवाद व कवि गोष्ठी के साथ मनाई गई। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात दिवंगत कवि को मौजूद साहित्यकारों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार व दीनानाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी ने कहा कि ध्रुवदेव मिश्र पाषाण साहित्य के महामानव थे। उनकी कविताएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी।

कार्यक्रम की विशेषताएँ

डा. त्रिपाठी ने कहा कि पाषाण के साहित्य को बार-बार पढ़ा जाना चाहिए। उनके जैसे कवियों का साहित्य कालजई होता है। आधुनिक कविता की चर्चा ध्रुवदेव मिश्र पाषाण के बिना अधूरी है। उन्होंने कहा की कविता की यात्रा वैश्विक होती है। हर क्रांतिकारी के मन में पहले विकल्प का जन्म होता है। किसी रचनाकार को समझना अपने-अपने हिस्से को समझना होता है।

साहित्यकारों की राय

सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य इंद्र कुमार दीक्षित ने कहा कि मनुष्यता के लिए पाषाण का सारा जीवन लड़ते-लड़ते बीता था। कवि व चिंतक उद्धव मिश्र ने कहा कि समता मूलक समाज में काम करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जगदीश नारायण उपाध्याय ने कहा कि उनका उपनाम पाषाण था लेकिन अंदर से उनका हृदय बहुत ही कोमल था।

कवि आशुतोष तिवारी ने कहा कि जनवादी कवि पाषाण कविताओं को लिखते ही नहीं थे जीते भी थे। डॉ. चतुरानन ओझा ने कहा कि स्वर्गीय पाषाण की रचनाओं को पढ़ने के साथ अमल किया जाए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कवि व चिंतक पुलस्तेय ने कहा कि स्व. पाषाण क्रांति धर्मी थे। उनकी सोच व दृष्टि वर्तमान में हमारे पास नहीं है। शिवाजी राय ने कहा कि उन्होंने किसानों, मजदूरों व मजलूमों की लड़ाई लड़ी। गिरिजेश मिश्र ने अपनी भावपूर्ण कविता से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का संचालन

वरिष्ठ साहित्यकार सौदागर सिंह ने भी अपनी कविता के जरिए ध्रुवदेव मिश्र पाषाण के व्यक्तित्व को याद किया। रविप्रकाश मिश्र छोटे ने कहा कि उनकी कृतियां सदैव स्मरण की जाती रहेंगी। कार्यक्रम को डॉ. शकुंतला दीक्षित, डॉ. दुर्गा पांडे ने संबोधित किया। इस दौरान डॉ. एसएन मणि, कौशल किशोर मणि, दयाशंकर कुशवाहा, आशुतोष तिवारी, ताज मुहम्मद, श्वेता पांडेय, गिरिजेश मिश्र, सीमा नयन, प्रार्थना राय, रंजिता, अंजली अरोरा खुशबू, क्षमा श्रीवास्तव, माही, पार्वती देवी, लालता प्रसाद चौधरी, योगेंद्र पाण्डेय, राममनोहर मिश्र मिहिर ने अपनी काव्य रचनाओं को पढ़ने के साथ ही जनवादी कवि के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

सम्मान और प्रस्तुतियाँ

कार्यक्रम का संयोजन व संचालन कवि सरोज कुमार पाण्डेय ने किया। रविन्द्रनाथ तिवारी ने कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. दिवाकर प्रसाद तिवारी व वरिष्ठ साहित्यकार दुर्गा पाण्डेय को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। कवि छेदी प्रसाद गुप्त ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इस दौरान कौशल किशोर मिश्र, एडवोकेट ब्रजेश पांडेय, डॉ. मधुसूदन मिश्र, प्रेम अग्रवाल, पवन कुमार मिश्र, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, योगेंद्र पांडेय, सुभाष राय, श्वेतांक मणि त्रिपाठी, राजेश आजाद, संजय यादव विनोद कुमार अग्रवाल, हरिंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦ध्रुवदेव मिश्र पाषाण की जयंती कब मनाई गई?−
ध्रुवदेव मिश्र पाषाण की जयंती बुधवार को मनाई गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनागरी प्रचारिणी सभागार में मनाई गई जनवादी कवि ध्रुवदेव मिश्र पाषाण की जयंती