श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बरौनी मदर टेरेसा एकेडमी में रविवार को राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से जगदीश मित्तल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। डा. शैलेन्द्र शर्मा त्यागी की अध्यक्षता में वक्ताओं ने उनके साहित्य, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर चर्चा की। कई著名 कवि सभा में उपस्थित थे।

बरौनी। बरौनी मदर टेरेसा एकेडमी के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्मृतिशेष जगदीश मित्तल की स्मृति में जिला इकाई बेगूसराय द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कवि डा. शैलेन्द्र शर्मा त्यागी ने की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, साहित्य व राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। मौके पर बृज बिहारी मिश्र, प्रफ्फुल चन्द्र मिश्र, सुमन चौधरी, सुरेश कुमार राय, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, रंधीर कुमार गुप्ता, उमेश सिन्हा, दिलीप सिन्हा, सोनाक्षी प्रकाश आदि मौजूद थे।


