नेपाल में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान, गौरीगंज
अमेठी में विप्र शक्ति सेना के सदस्यों ने नेपाल में आई बाढ़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दो मिनट का मौन रखा और इस त्रासदी पर चर्चा की। इसके साथ ही, सेना के एक सदस्य की कैंसर से हुई मौत पर भी शोक व्यक्त किया गया।

अमेठी। विप्र शक्ति सेना के सदस्यों और पदाधिकारियों ने ऑनलाइन बैठक कर नेपाल में आई अचानक बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने नेपाल त्रासदी पर चर्चा की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने मृतकों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्त सेना के एक परिजन की कैंसर से हुई मौत पर भी शोक व्यक्त किया गया।


