गायत्री परिवार ने नेपाल में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद के कचावली ग्राम सभा में गायत्री परिवार की बैठक में नेपाल की प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन चौधरी ऋषिपाल सिंह ने किया। इसके अलावा, एक अक्तूबर से शुरु होने वाली प्रज्ञा पुराण कथा पर चर्चा की गई, जिसमें कई परिवार के सदस्य शामिल हुए।

मुरादाबाद। कचावली ग्राम सभा में आयोजित गायत्री परिवार की बैठक में नेपाल की प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में परिवार के सदस्यों ने एक अक्तूबर से शुरू होने वाली प्रज्ञा पुराण कथा को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता चौधरी ऋषिपाल सिंह ने की। इस दौरान मुख्य रूप से जबर सिंह, प्रेमशंकर गोला, जयप्रकाश शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, चतर सिंह, राहुल चौधरी, कर्मवीर सिंह, अजय कुमार, अनिल, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट मौजूद रहे।


