राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर कार्यक्रम हुए
हिन्दुस्तान, सीवान
तितरा गांव में बुधवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित करके की गई। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ललितेश्वर कुमार ने दिनकर की समाज परदासी की पीड़ा और सामाजिक समस्याओं को उजागर किया। विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

जीरादेई। तितरा गांव स्थित राष्ट्र सृजन अभियान के क्षेत्रीय कार्यालय किशोर कुंज में बुधवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। शुरुआत राष्ट्रकवि दिनकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ललितेश्वर कुमार ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर भारतीय समाज की पीड़ा और पराधीनता की वेदना से गहराई से व्यथित थे। कार्यक्रम में हरिकांत सिंह, प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार सिंह,अशोक कुमार राय,जयप्रकाश तिवारी,प्रशांत कुमार,राजन तिवारी, मनोज कुमार, जयप्रकाश पटवा,ई. अंकित मिश्रा, डॉ. प्रेम शर्मा, अमन कुमार, सखिचंद्र साह, शानू राय, अवधकिशोर राय आदि थे।
ये भी पढ़ें:राष्ट्रकवि नारी चेतना के प्रति थे सजग

