वीरों का संघर्ष और शहादत सभी के लिए प्रेरणास्रोत : विक्टर

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

घाटशिला में, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए उनके बलिदान को प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर मझगांव विधायक निरल पूर्ति की उपस्थिति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वीरों का संघर्ष और शहादत सभी के लिए प्रेरणास्रोत :  विक्टर

घाटशिला। गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों के बलिदान को नमन करने पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन मंगलवार को गुवा पहुंचे। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया। इस अवसर पर विक्टर सोरेन ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान वीरों का संघर्ष और शहादत हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मझगांव विधायक निरल पूर्ति भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने गुवा गोलीकांड के सभी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवीरों का संघर्ष और शहादत सभी के लिए प्रेरणास्रोत : विक्टर