झारखंड सरकार डोमिसाइल के शहीदों को दे सम्मान : समिति

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में छात्र युवा संघर्ष समिति ने डोमिसाइल आंदोलन में शहीद हुए दीपक बबलू और आरके सिंह को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने युवा संघर्ष और शहीदों के बलिदान के महत्व पर विचार साझा किए। उन्होंने सरकार से शहीदों के सम्मान में स्थल निर्माण और नौकरी देने की मांग की।

झारखंड सरकार डोमिसाइल के शहीदों को दे सम्मान : समिति

रांची, प्रसं। छात्र युवा संघर्ष समिति ने शुक्रवार को डोमिसाइल आंदोलन में शहीद हुए दीपक बबलू, आरके सिंह को श्रद्धांजलि दी। संगठन की ओर से मेन रोड के शहीद स्मारक स्थल पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने की। वक्ताओं ने कहा कि डोमिसाइल आंदोलन के वीर शहीदों का बलिदान झारखंड के युवाओं के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई का अमिट अध्याय है। उनके त्याग व संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए युवाओं को संगठित होकर समाज और राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

ओझा ने सरकार से शहीदों के सम्मान में स्थल निर्माण व प्रतिमा स्थापना के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की। शहीदों के परिवार को सम्मान व नौकरी देने पर भी जोर दिया।कार्यक्रम में संजय कुमार जायसवाल, बिंदुल वर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, धर्मराज यादव, नवल किशोर सिंह, दीपक वर्मा, प्रेम साहू, गोपाल शरण सिंह, श्याम चौधरी, मंतोष सिंह, संतोष सिंह, ध्रुव चौरसिया, बली राय, महेंद्र यादव, संजय यादव, बबलू यादव, गौरीशंकर, रामायण चंद्रवंशी, परमानंद राय, मथुरा राय, सत्येंद्र यादव, मनोज पासवान, ललित पासवान, मक्खन पासवान, सोली पासवान, सुरेंद्र, इतवारी देवी, किरण मुंडा, सुनीता खलखो, रोशनी देवी, गीता देवी, मंजू कुमारी, प्रमिला राय, सुमति राय और अन्य शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsझारखंड सरकार डोमिसाइल के शहीदों को दे सम्मान : समिति