शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि, मजदूरों ने ले-ऑफ समाप्त करने की मांग उठाई
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस पर श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने सिडकुल स्थित माइक्रोमैक्स (भगवती) प्रोडक्ट कंपनी के गेट पर चल रहे धरनास्थल पर श्रद्धांजलि सभा

रुद्रपुर। शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने सिडकुल स्थित माइक्रोमैक्स (भगवती) प्रोडक्ट कंपनी के गेट पर चल रहे धरनास्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार के दोषी माइकल ओ डायर को इंग्लैंड में जाकर दंडित किया। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का संघर्ष हर प्रकार के शोषण और भेदभाव से मुक्ति के लिए था।


