शहीद ललऊ मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि
करमा। करमा में शुक्रवार को 14 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गोली से शहीद हुए
करमा में शुक्रवार को 14 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गोली से शहीद हुए ललऊ मिश्र की पुण्यतिथि पर तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बाल विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जो करमा की विभिन्न गलियों से होती हुई शहीद स्थल पर समाप्त हुई। शहीद के पौत्र सूरज मिश्र, प्रपौत्र भानू मिश्र, लवकुश मिश्र, उनके परिजनों सहित प्रधान अमरीष जायसवाल, केशव पाण्डेय, सुभाष केसरी, शिव नरेश पाण्डेय, जितेंद्र जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, गजेंद्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र शुक्ल, लवकुमार पाण्डेय, रविशंकर साहू, पी के त्रिपाठी, कृष्णानंद शुक्ल, सबरेज अहमद सहित क्षेत्र के लोगों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित किया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किया।
इस अवसर पर शानू भानू बंधुओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर शहीद की एक मूर्ति लगाने की योजना थी लेकिन मूर्ति का पूरी तरह निर्माण न होने से यह कार्य नहीं हो सका। लोगों ने गौहनिया करछना मार्ग का नाम शहीद ललऊ मिश्र मार्ग रखने की मांग की।


