हम बलिदानियों के फूल लेकर आए हैं, पुण्य पदचिह्नों की चरण धूल लेकर आए हैं...

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

बलीपुर परसन में शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी की पुण्यतिथि मनाई गई। कवि सम्मेलन में देशभक्ति और वीर रस की रचनाओं से शौर्य का भाव जगाया गया। निशुल्क चिकित्सा शिविर में 125 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शहीद के भाई ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हम बलिदानियों के फूल लेकर आए हैं, पुण्य पदचिह्नों की चरण धूल लेकर आए हैं...
हम बलिदानियों के फूल लेकर आए हैं, पुण्य पदचिह्नों की चरण धूल लेकर आए हैं...

बलीपुर परसन (चमरुपुर शुक्लान) में गुरुवार देर शाम भारतीय नौ सेना के शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी की पुण्यतिथि मनाई गई। शहीद की स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने देशभक्ति और वीर रस की रचनाओं से लोगों में शौर्य और राष्ट्रप्रेम का भाव जगाया।

कविता सम्मेलन

कवि सम्मेलन डॉ. अंजनी शुक्ल अमोघ ने हम बलिदानियों के फूल लेकर आए हैं, पुण्य पदचिह्नों की चरण धूल लेकर आए हैं, रचना सुनाकर बलिदानियों को नमन किया। बाराबंकी के कवि संदीप अनुरागी ने गर्व कर रहा क्षेत्र यह, गर्व कर रहा देश, नमन मेरा सौ बार है, सुनाया। दीपेंद्र तनहा ने भाई के बिछोह पर मार्मिक रचना प्रस्तुत की, हरिवंश शुक्ल शौर्य ने वीर रस की रचना से माहौल में जोश भरा, पवन प्रगीत, सुनील प्रभाकर, संतोष पांडेय समेत अन्य कवियों ने अपनी कविताओं से शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय शमशेरगंज की कक्षा पांच की मेधावी छात्रा साक्षी, दीक्षा गौतम, शुभंकरी मॉर्डन पब्लिक स्कूल के छात्र अखिलेश यादव, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के मीडिया प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, शिक्षक राजेश मिश्र समेत साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता राजमूर्ति सिंह व सौरभ, संचालन कुलदीप कलश ने किया। सेवानिवृत्त कर्नल कमल राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रामचंद्र पांडेय, राजा राणा सूबेदार सिंह, पवन शुक्ल, विपिन तिवारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की。

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

शिविर में 125 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पुण्यतिथि पर शहीद लेफिटनेंट की स्मृति में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 125 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गौरी शुक्ला अस्पताल राजापुर विंधन के डॉ. अमित सिंह, डॉ. आरके सिंह ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की। शहीद लेफिटनेंट के भाई शिक्षक व साहित्यकार आशुतोष तिवारी आशु ने लोगों का आभार व्यक्त किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहम बलिदानियों के फूल लेकर आए हैं, पुण्य पदचिह्नों की चरण धूल लेकर आए हैं...