गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विश्रामपुर थाने में पौधरोपण
- फलदार, इमारती और औषधीय पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश विश्रामपुर, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को विश्रामपुर में भाजपा

विश्रामपुर, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को विश्रामपुर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विश्रामपुर थाना परिसर में फलदार, इमारती और औषधीय पौधे लगाए गए।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता की राह दिखाते हैं। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।इसके
बाद डॉ. चंद्रवंशी ने थाना प्रभारी ऋषिकेश दूबे के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत थाना परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। मौके पर गांधी विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया रवीन्द्रनाथ उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. बीपी शुक्ला, ज्वाला गुप्ता, राजन पांडेय, पंकज लाल, गोपाल सोनी, रजनीश चंद्रवंशी, बेबी देवी, बबीता देवी समेत भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद थे।


