महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डॉ. रामेश्वर उरांव

हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर पासवा द्वारा बापू वाटिका में 1001 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर नेताओं ने गांधी जी के आदर्शों को अपनाने और उनके सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि गांधी जी के सिद्धांतों का पालन ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डॉ. रामेश्वर उरांव

रांची, वरीय संवाददाता। महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पासवा ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पासवा के संरक्षक व झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव, महासचिव डॉ राजेश गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, मेंहुल दूबे आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि सफल राष्ट्र के निर्माण के लिए गांधी जी के सिद्धांत साधन और साध्य दोनों की पवित्रता को अपनाने की आवश्यकता है।

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि महात्मा गांधी के दर्शन और उनके लोकतांत्रिक मूल्यों से ही भारत का लोकतंत्र और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, न्याय, सद्भाव और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरुकता आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा समानता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी के दर्शन वर्तमान युग में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि गांधी जी के विचार समाज में समानता, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डॉ. रामेश्वर उरांव