श्रद्धा पूर्वक मनाई गई बाबू केदारनाथ सिंह की 27 वीं पुण्यतिथि

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

कमला नेहरू संस्थान ने बुधवार को स्व. बाबू केदार नाथ सिंह की 27वीं पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर विधायक विनोद सिंह व केएनआई परिवार के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। हवन पूजा आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने योगदान दिया। स्व. केएन सिंह के योगदान पर चर्चा हुई।

श्रद्धा पूर्वक मनाई गई बाबू केदारनाथ सिंह की 27 वीं पुण्यतिथि

सुलतानपुर। कमला नेहरू संस्थान परिवार की तरफ से बुधवार को स्व.बाबू केदार नाथ सिंह की 27 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य परिसर में विधायक सुलतानपुर व प्रबंधक विनोद सिंह ने परिवार के सदस्यों के संग स्व. केदारनाथ बाबू जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद हवन पूजन का कार्य शुरू हुआ।

श्रद्धांजलि अर्पित करना

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह के साथ केएनआई परिवार के सभी शैक्षिक व गैरशैक्षणिक कर्मचारियों ने बाबू केएन सिंह को श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किया। संस्थान के प्रबंधक विनोद सिंह व उनके बड़े भाई अरविंद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह व पुलकित सिंह पूरे परिवार के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होकर हवन-पूजन संपन्न कराए। उपस्थित लोगों ने स्व.केएन सिंह को हृदय से स्मरण किया, साथ ही उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

संस्थान को राष्ट्रीय स्तर की गरिमा दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई:

स्व.केएन सिंह की 27 वीं पुण्यतिथि पर कमला नेहरु मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. राधेश्याम सिंह तथा सदस्य प्रो. सुशील कुमार सिंह व अनिल सिंह आदि मौजूद रहे साथ ही उन्हे हृदय से याद करके श्रद्धासुमन आर्पित किया। इस अवसर पर करौंदिया, लालडिग्गी व फरीदीपुर स्थित संसथानो में भीपरिसर के सभी कर्मचारी संवर्ग ने हृदय से याद किए। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक अनिल सिंह व गौरीशंकर सिंह,दीप बरनवाल, जयबहादुर, नसीब, आलोक व ब्रजेश आदि सभी कर्मचारीगणों ने महती भूमिका अदा करते हुए संस्थान संस्थापक जी को हृदय से श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पण किया। अंत मे आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम पर उपस्थित कमला नेहरू संस्थान परिवार व अन्य सभी सम्मानितजनों का संस्थान प्रबंधक व माननीय विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह जी ने आभार व्यक्त किया व सभी के लिए मंगलकामनाएं कीं ।

सामान्य प्रश्न

स्व. बाबू केदार नाथ सिंह की पुण्यतिथि कब मनाई गई?
स्व. बाबू केदार नाथ सिंह की 27 वीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।