झारखंड आंदोलनकारी रामसाई बास्के का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

डुमरिया प्रखंड के छामड़ाघूटु टोला निवासी और झारखंड अलग राज्य आंदोलन के कार्यकर्ता रामसाई बास्के का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। रामसाई ने 1986-87 में आजसू के साथ मिलकर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

झारखंड आंदोलनकारी रामसाई बास्के का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया पंचायत अंतर्गत छामड़ाघूटु टोला निवासी एवं झारखंड अलग राज्य आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता रामसाई बास्के (59) का मंगलवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके छोटे भाई एवं मुसाबनी माइंस कॉलेज के प्रोफेसर गोबिंद बास्के ने बताया कि रामसाई बास्के वर्ष 1986-87 के दौरान आजसू के बैनर तले झारखंड आंदोलन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाते थे। आंदोलन के दौरान उन्हें प्रशासनिक कार्रवाई, घर की कुर्की और जेल भी जाना पड़ा, लेकिन रिहाई के बाद भी वे आंदोलन से जुड़े रहे। वे गांव-गांव जाकर लोगों को अलग झारखंड राज्य आंदोलन से जोड़ने का कार्य करते थे।

अपने पीछे वे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनके निधन पर सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsझारखंड आंदोलनकारी रामसाई बास्के का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर